देहरादून 27 जून। दिनाँक: 26-06-2026 को वादी अमित पुत्र श्याम सिंह निवासी पिट्ठू वाला खुर्द चंद्रबनी थाना पटेल नगर देहरादून द्वारा ई-एफआईआर पिप्लेश्रवर मंदिर क्षेत्र से उनकी मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस संख्या: यू0के0-07-एफएम-6115 को चोरी किये जाने के सम्बन्ध में दर्ज कराई गई। जिसके आधार पर थाना क्लेमेंट टाउन पर *मु0अ0सं0-57/2026 धारा-303(2) बीएनएस* का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा कोतवाली क्लेमेंटाउन पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों के क्रम में गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आस पास आने-जाने वाले लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तथा संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों से दिनाँक 27-06-2026 को चैकिंग के दौरान झील तेरहा थाना क्लेमेंट टाउन के पास से मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त रूपक कुमार पुत्र आसीन कुमार निवासी ग्राम खाता बुधवा थाना मघेपुरा जिला सहरसा बिहार हाल निवासी पिपलेश्वर मंदिर के पास बेल रोड थाना क्लेमेंटाउन देहरादून उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त (रूपक कुमार पुत्र आसीन कुमार निवासी ग्राम खाता बुधवा थाना मघेपुरा जिला सहरसा बिहार हाल निवासी पिपलेश्वर मंदिर के पास बेल रोड थाना क्लेमेंटाउन देहरादून उम्र 26) के कब्जे से घटना में चोरी की गई मोटर साईकिल संख्या यू0के0-07-एफएम-6115 स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गयी । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया की नशे का आदि है तथा मजदूरी का कार्य करता है व पैसों की किल्लत नशे की लत को पूरा करने के उसके द्वारा उक्त मोटर साईकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
पुलिस टीम में 1- अ0उ0नि0 मनोज कुमार
2- का0 पॉपीन कुमार
3- का0 संदीप कुमार
4- का0 संजय कुमार
5- का0 रणवीर शाह मौजूद थे।








