सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वाले अभियुक्तों को दून पुलिस ने पढाया कानून का सबक।

देहरादून 27 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम दिनांक: 27-06-26 को कोतवाली ऋषिकेश पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नटराज चौक ऋषिकेश पर 02 व्यक्तियो का आपस में झगडा हो रहा है, सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुचा तो पाया कि किसी बात को लेकर 02 व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था, जिस कारण दोनो आपस में जोर-जोर से गाली गलौच करते हुए झगडा कर रहे थे। मौके पर पुलिस द्वारा दोनो व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया तो दोनो ही पक्ष नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर एक दूसरे को मरने मारेन पर उतारू हो गये। मौके पर किसी संज्ञेय अपराध के घटित होने की सम्भावना के दृष्टिगत दोनो व्यक्तियों (1- दीपक पुत्र ब्रिज राज निवासी काले की ढाल ऋषिकेश देहरादून (उम्र 25 वर्ष)
2- विन्नू अग्रवाल पुत्र राकेश अग्रवाल निवासी शिवाजी नगर ऋषिकेश देहरादून (उम्र 38 वर्ष) को मौके से धारा 170(1), 126, 135 बीएनएसएस के अन्तर्गत हिरासत में लिया गया।

पुलिस टीम में 1- उ0न0 शैलेन्द्र ममंगई
2- का0 अंगेश्वर
3- का0 अमित राणा। मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here