अवैध मादक पदार्थो के साथ एक महिला नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

देहरादून 2 जून। मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के *ड्रग्स फ्री देवभूमि* के मिशन को सफल बनाने तथा वर्तमान में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक/ अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।

उक्त निर्देशों के क्रम में पटेलनगर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई है। गठित टीम द्वारा दौराने चैकिंग दिनांक 01/06/2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर ब्रह्मपुरी कालाग्राउंड के पास से एक महिला को 05 किलो 992 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्व कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 335/2026, धारा- 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्ता (निर्मला पत्नी धर्मेंद्र साहनी निवासी निकट ट्यूबवैल नंबर 4, ब्रह्मपुरी थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र – 40 वर्ष) से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि उक्त गांजे को वह बिहार से लेकर आई थी, जिसे वह सेलाकुई तथा उसके आसपास के क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों व स्थानीय नशेड़ियों को बेचने ले जा रही थी। गिरफ्तार अभियुक्ता के पति को भी पूर्व में पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

पुलिस टीम में 1- उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर, चौकी प्रभारी बाजार
2- हे0का0 सुशील कुमार
3- का0 प्रवीण कुमार
4- का0 नितिन सैनी
5- म0का0 संजू मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here