देहरादून 21 मई। दिनांक: 11/04/2026 को वादी श्री सागर सिहं निवासी पृथ्वीपुर विकासनगर द्वारा कोतवाली विकासनगर पर अज्ञात अभियुक्तों द्वारा उनकी स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एफक्यू-6490 चोरी किये जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई, तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0- 117/2026 धारा -303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
वर्तमान में जनपद प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये है। जिसके अनुपालन में थाना बसन्त विहार क्षेत्र में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक: 16-04-26 को बसंत विहार पुलिस द्वारा अभियुक्त मनोज वर्मा पुत्र श्री जगदीश प्रसाद को थाना बसन्त विहार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 77/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की स्कूटी संख्या: यू0के0-07-बीआर-3849 के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्त से प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान उसके द्वारा विकासनगर क्षेत्र सेे भी वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया जाना स्वीकार किया गया था, जिसके सम्बन्ध में मां0 न्यायालय को अभियुक्त (मनोज वर्मा पुत्र श्री जगदीश प्रसाद निवासी अधोईवाला, थाना रायपुर, जिला देहरादून, उम्र 40 वर्ष मय आपराधिक इतिहास अभियुक्त 01-मु0अ0सं0- 117/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना विकासनगर जिला देहरादून।
02- मु0अ0सं0- 77/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना बसन्त विहार जिला देहारदून। ) की पुलिस कस्टडी रिमाण्ड हेतु प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया। मा0 न्यायालाय द्वारा पी0सी0आर0 याचना स्वीकार करने पर अभियुक्त को दिनांक 20/05/2026 को 01 दिवस के पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लिया गया, जिसके पश्चात अभियुक्त की निशानदेही पर विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत कूड़ा घाटी स्थित बद्री राइस मिल के पीछे खाली खंडहर से उक्त चोरी की स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एफक्यू-6490 को पुलिस द्वारा बरामद किया गया। पुलिस टीम में 01-उ0नि0 वैभव गुप्ता, चौकी प्रभारी कुल्हाल
02-का0 नितिन शामिल थे।









