मोबाइल चोरी की विभिन्न घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर चोर आया दून पुलिस की गिरफ्त में।

देहरादून 21 मई । दिनांक – 18/05/2026 को श्री अजय कुमार पुत्र श्री रमोद यादव निवासी जगता थाना रानीगंज जिला अररिया बिहार हाल निवासी रुद्राक्ष होटल के पीछे गली न0 08 खैरीखुर्द थाना रायवाला जनपद देहरादून व श्री रमेश शाह पुत्र स्व0 श्री गुणा लाल निवासी प्रतीतनगर वार्ड न015 वैदिक नगर थाना रायवाला जनपद देहरादून द्वारा थाना रायवाला पर तहरीर देकर अवगत कराया कि अलग अलग तिथियों में अज्ञात चोर द्वारा उनके घरों में घुसकर घरो में रखे मोबाइल फोन चोरी कर लिये गये हैं। शिकायतकर्ताओं की तहरीरों पर थाना रायवाला पर क्रमशः मु0अ0स0- 73/2026 व मु0अ0सं0- 74/2026 धारा 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के क्रम में घटनाओ के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली रायवाला पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से दिनांक 20/05/2026 को पुलिस टीम द्वारा गोहरी माफी से सत्यनारायण मन्दिर आने वाली रोड़ पर चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त गौरव शर्मा पुत्र पंकज शर्मा कोे गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से उक्त घटनाओ में चोरी किये गए अलग अलग कंपनियों के 05 मोबाइल फ़ोन बरामद किए गए।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटनाओ को अजांम दिया गया था। उसके द्वारा दिनांक 12/05/2026 की रात्रि में वैदिक नगर में तथा दिनांक 15/05/2026 की रात्रि में नेपाली फार्म के पास रुद्राक्ष होटल के पीछे से एक मकान में उक्त मोबाइल फोनों को चोरी किया गया था। इसके अतिरिक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 13/05/2026 को भी जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर तथा रानीपुर क्षेत्र से 03 मोबाइल फोन तथा एक मन्दिर की गुल्लक से 600 रूपये चोरी करना बताया गया, जहाँ चोरी करते समय अभियुक्त को एक लड़की द्वारा पकड़ने की कोशिश भी की गई थी, जिसे अभियुक्त धक्का देकर वहां से भाग गया था। ज्वालापुर क्षेत्र से चोरी किये गये फोनों मे से एक आईफोन, जो स्विच ऑफ नहीं हो रहा था, को अभियुक्त द्वारा लोकेशन से पकड़े जाने के डर से ऋषिकुल के आस-पास फेंक देना बताया गया। ज्वालापुर में हुई चोरी के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार में ज्वालापुर जनपद हरिद्वार पर मु0अ0सं0 395/2026 धारा 305(।)/317(2) बीएसनएस का अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त के कब्जे से बरामद एक्टिवा स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एआर-3301 के सम्बन्ध में जांच की जा रही है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त,,,गौरव शर्मा पुत्र पंकज शर्मा निवासी लाडोवाली, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार, उम्र- 28 वर्ष

माल बरामदगी निम्न है,,,

1- थाना रायवाला क्षेत्र में चोरी किये गये विभिन्न कम्पनियों के 05 मोबाइल फोन
2- ज्वालापुर क्षेत्र में मन्दिर में की गई चोरी के 500 रुपये नगद
3- स्कूटी एक्टिवा संख्या- यू0के0-07-एआर-3301 जिसके बारे में अभियुक्त कोई भी जानकारी नही दे पाया (दाखिला अन्तर्गत धारा 106 बीएनएसएस)

अभियुक्त का 1- मु0अ0सं0- 395/2026 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार आपराधिक इतिहास रहा है

पुलिस टीम में 1- उ0नि0 मीनू यादव
2- उ0नि0 नमिता सैनी
3- का0 अनुज कुमार
4- का0 प्रवीण सैनी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here