त्यूणी–देहरादून 25 अप्रैल। आज दिनांक 25.04.2026 की प्रातः ग्राम चौकीदार अटाल से थाना त्यूणी को अटाल से आगे ग्राम फेडीज के पास एक ट्रक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर जाने की सूचना प्राप्त हुई । प्राप्त सूचना पर थानाध्यक्ष त्यूणी मय पुलिस फोर्स व राहत बचाव उपकरण लेकर तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए तथा SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए अवगत कराया गया। मौके पर वाहन संख्या UK07 CD -5049 ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था तथा मौके पर एक व्यक्ति ट्रक वाहन के केविन में मृत अवस्था में मिला, स्थानीय लोगों व एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू कर पंचायत नामा की कार्यवाही हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी लाया जा रहा है अन्य सवारियों के बारे में वाहन स्वामी से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की गई, तो वाहन स्वामी द्वारा बताया गया कि चालक विकास नगर से मोरी फाइबर इंट लेकर आ रहा था तथा वाहन चालक (विपिन कुमार पुत्र श्री सोविंदर लाल निवासी ग्राम भद्रासु (खरसाड़ी) पोस्ट ऑफिस गड़ूगाढ़ थाना मोरी जिला उत्तरकाशी, उम्र 31 वर्ष।) के अतरिक्त अन्य कोई व्यक्ति वाहन में मौजूद नहीं था। घटनास्थल वाहन के आसपास वाहन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं है मिला। घटना के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।







