जम्मू 5/6 अक्टूबर। बीते दिन 5 अक्टूबर 2025 को भारत के खूबसूरत क्षेत्र में से एक जम्मू कश्मीर में स्थापित मोहयाल सभा जम्मू एवं कश्मीर के केंद्रीय दफ्तर जो की बी सी रोड पर स्थित है की नई कार्यकारिणी (२०२५) ने अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण करने के उपरांत ही ठाना था कि वह पिछले लगभग 10 वर्षों से सभा की ओर से कराए जाने वाले मेले या यू कहे की मिलन कार्यक्रम का आयोजन अपने कार्यभार ग्रहण करने के 6 महीने के आसपास ही करेंगे, मोहयाल सभा जम्मू की कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों ने 6 महीने के अथक प्रयासों एवं प्राकृतिक आपदाओं से लोहा लेते हुए जम्मू कश्मीर के विभिन्न दूरस्थ स्थानों तक जिसमें अति संवेदनशील भारत पाक बॉर्डर क्षेत्र राजौरी, कठुआ, पुंछ ,नौशेरा आदि शामिल हैं में अपनी पहुंच सुनिश्चित करके अपनी सभा जम्मू एवं कश्मीर के द्वारा सभा के प्रति एक जन जागरण अभियान चलाया गया था।
इसी अभियान के साथ-साथ उन्होंने एक विशाल बिरादरी मेला जिसको मोहयाल मिलन या यूं कहें की सांस्कृतिक मिलन के रूप में एक भव्य कार्यक्रम का भी आयोजन करने का प्रस्ताव सभी के समक्ष रखा एवं सभी की हामी के उपरांत उन्होंने इस और अपने मजबूत कदम बढ़ाते हुए सभी को साथ लिया।
सैकड़ो की संख्या में नए सदस्यों को पंजीकृत कर सभा की मजबूती का परिचय भी प्रदान किया।
सभा जम्मू के सचिव ने कहा कि *जम्मू-कश्मीर मोहयाल सभा, जम्मू*, समस्त मोहयाल बंधुओं एवं भगिनियों तथा उनके परिवारों का हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त करती है जिन्होंने 5 अक्तूबर 2025 को मोहयाल सरस्वती भवन, जम्मू में आयोजित *ग्रैंड मोहयाल मेला* में उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे भव्य सफलता प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में जनरल महल सभा के अध्यक्ष श्री विनोद दत्त जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 600 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति ने इस आयोजन को एक शानदार सामाजिक एवं सांस्कृतिक मिलन में परिवर्तित कर दिया, जिसने जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में मोहयाल समाज की एकता, उत्साह और बंधुत्व की अद्भुत झलक प्रस्तुत की।
सभा के महासचिव श्री बख्शी ने कहा कि सभा उन सभी मेधावी विद्यार्थियों की विशेष रूप से सराहना करती है जिन्हें उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, साथ ही उन सांस्कृतिक कार्यक्रमों व अन्य प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों की भी, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से कार्यक्रम में रंग, उत्साह और उल्लास भर दिया। सभा अपनी महिला सदस्यों के जोशपूर्ण योगदान तथा *वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध सदस्यों* की उपस्थिति, आशीर्वाद और मार्गदर्शन के लिए भी गहरी कृतज्ञता प्रकट करती है, जिनसे कार्यक्रम की गरिमा और आत्मीयता और बढ़ी।
इस कार्यक्रम के दौरान सभा ने 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनको प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया एवं कुछ बच्चों ने सभा की शोभा बढ़ते हुए अपनी विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां () भी प्रस्तुत की जिन्होंने वहां मौजूद सैकड़ो लोगों को मंत्रम मुक्त कर दिया।
सभा के अध्यक्ष अनिल दीप मेहता ने कहा कि सभी सदस्यों और सहयोगियों के सहयोग एवं सहभागिता से ग्रैंड मोहयाल मेला 2025 समाज के इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय के रूप में दर्ज हुआ है। हम आपके यहां विशेष रूप से बताते चलें कि उपरोक्त मोहयाल सभा बिरादरी से बरसों से ही भारतीय सेवा एवं उच्च प्रशासनिक अधिकारी निकालकर अपनी-अपनी बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर चुके हैं जिस्म की भारतीय फौज के जनरल स्टार के अधिकारियों से लेकर उच्च स्तर के प्रशासनिक पदों जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी एवं अन्य उच्च पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर जिसमें की एलिट इंटेलिजेंस सर्विस R&AW / राजदूत उच्च आयुक्त आदि समक्ष पदों पर रहते हुए जिसके माध्यम से देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी सेवाओं के माध्यम से देश का गौरव बढ़ाते हुए एवं देश के खिलाफ कार्य करने वाली शक्तियों से अपना लोहा मानवाते हुए देश का गौरव बढ़ा चुके हैं। इन नामों में एक विशेष नाम है जिन्हें अशोक चंद्र वैद जी के नाम से जाना जाता है ने अपनी धर्मपत्नी (श्रीमती शांत वेद) संग उन्होंने अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज कराई करते हुए कार्यक्रम की शोभा बधाई।




