गन्ना किसानों हितों में लिया राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय।

19 मई। गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड राज्य सरकार द्वारा पेराई सत्र 2024-25 के अवशेष गन्ना मूल्य के भुगतान हेतु एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस क्रम में सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों बाजपुर, नादेही, किच्छा एवं डोईवाला को ₹92.14 करोड़ की राशि ऋण स्वरूप स्वीकृत की गई है। स्वीकृत धनराशि के अंतर्गत बाजपुर चीनी मिल को ₹25.98 करोड़, नादेही को ₹21.82 करोड़, किच्छा को ₹21.81 करोड़ तथा डोईवाला को ₹22.53 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई गई है। माननीय गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा महोदय के मार्गदर्शन में आयुक्त, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, उत्तराखण्ड श्री प्रकाश चन्द्र दुम्का द्वारा संबंधित चीनी मिलों को तत्काल गन्ना मूल्य भुगतान हेतु धनराशि निर्गत कर दी गई है। आयुक्त, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग श्री प्रकाश चन्द्र दुम्का महोदय द्वारा संबंधित चीनी मिलों के प्रधान प्रबन्धकों / अधिशासी निदेशकों से अनुरोध किया गया है कि वे राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई धनराशि से किसानों को उनके गन्ना मूल्य का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर समितियों के माध्यम से यथाशीघ्र करना सुनिश्चित किया जाए। इससे न केवल गन्ना किसानों को समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान सुनिश्चित होगा, बल्कि वे भविष्य में गन्ना उत्पादन हेतु और अधिक प्रोत्साहित भी होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here