उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते आंकड़ों के साथ ही ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को 1007 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि 949 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक 295 देहरादून से हैं। इसके अलावा 178 हरिद्वार, 92 अल्मोड़ा, 80 पौड़ी गढ़वाल, 65 नैनीताल, 63 ऊधमसिंह नगर, 59 उत्तरकाशी, 48 पिथौरागढ़, 37 चंपावत, 15 चमोली, 12 टिहरी गढ़वाल, 03 रुद्रप्रयाग और 02 बागेश्वर में सामने आए हैं। वहीं, 11 की मौत हुई है। प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46281 हो गई है। हालांकि, इनमें से 34649 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।वर्तमान में 10856 मामले एक्टिव हैं, जबकि 566 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 210 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। प्रदेश में आज 11315 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 8082 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। वहीं 11037 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है ।








