सियान चट्टी- उत्तरकाशी 27 अगस्त। कल देर शाम स्यानाचट्टी के निकट एक युवक पैर फिसलने से यमुना नदी मे गिरकर लापता हो गया था, जिला पुलिस द्वारा विगत दिवस उक्त युवक की गहन खोजबीन की गयी परन्तु युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। आज प्रातः दिनांक 27.08.2022 को उक्त घटना के बावत थाना बड़कोट से SDRF को सूचना दी गयी। उक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक निरंजन बर्थवाल के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुंचकर यमुना नदी मे गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया । SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत से सुख बहादुर उम्र-46 पुत्र श्री मन बहादुर निवासी स्यानाचट्टी के को नदी के बीच से किनारे पर लाया गया जिसके उपरान्त स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। रेस्क्यू टीम में उप निरीक्षक निरंजन बर्थवाल,आरक्षी राजेश सिंह,आरक्षी संदीप सिंह,आरक्षी यशवंत सिंह,आरक्षी प्रवीन सिंह,पैरामीडिक्स सुलेमान,चालक सप्पन सिंह मौजूद थे।







