काठगोदाम 27 अगस्त। आज 27 अगस्त को थाना काठगोदाम द्वारा SDRF टीम को सूचित कराया गया की कल से एक व्यक्ति गोला नदी में डूब गया है। उक्त व्यक्ति की तलाश कल से की जा रही है परन्तु कोई सफलता नही मिल पा रही है । सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।उक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF टीम उप निरीक्षक मनोहर रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण सहित घटनास्थल के लिए तत्काल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पहुंचकर SDRF टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया व व्यक्ति (विनोद तिवारी उम्र-61) के शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।






