अवैध नशे के साथ पुलिस ने एक को दबोचा।

देहरादून 6 सितंबर। थाना नेहरू कॉलोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05-09-2026 को केन्द्रीय विद्यालय मोहकमपुर के सामने फ्लाइओवर के नीचे से चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त (मनोज कुमार मिश्रा पुत्र स्व० श्री भोलेश्वर दत्त मिश्रा निवासी एच0एन0 120 मोहल्ला डांट मंडी ज्वालापुर, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 52 वर्ष) 7.50 ग्राम स्मैक व घटना मे प्रयुक्त एक अदद स्कूटी संख्या UK08AL- 3259 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0सं0-370/ 26 , धारा- 8/21/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम में 1-उ0नि0 गिरीश चंद्र बडोनी, चौकी प्रभारी जोगीवाला, थाना नेहरू कॉलोनी
2- का0 विपिन सेमवाल
3- कां0 प्रदीप सिंह बिष्ट
4- कां0 नरेंद्र सिंह रावत मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here