देहरादून 5 सितंबर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर आज दिनांक 04/09/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ले0ज0 (से0नि0) श्री गुरमीत सिंह, महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड एवं विशिष्ट अतिथि श्री पुष्कर सिंह धामी, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल ले0ज0 (से0नि0) श्री गुरमीत सिंह महोदय, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी महोदय, द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय तथा माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड, महोदय को कान्हा जी की मूर्ति भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोकगायक गढ़ रत्न श्री नरेन्द्र सिंह नेगी, हेमन्त बृजवासी, दर्शन फर्सवाण, रेशमा शाह, करिश्मा शाह द्वारा द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में महामहिम राज्यपाल महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा उपस्थित अथितिगणो को जन्माष्टमी के पर्व पर अपनी शुभकामनाएं दी तथा पुलिस परिवार को उनके द्वारा आयोजित किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार वार्ता के माध्यम से पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा सभी प्रदेश वासियो को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी, साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भी सभी दून वासियों को जन्माष्टमी के हार्दिक शुभकामनाएं दी।









