ऋषिकेश 23 जून। कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत गोल मार्केट गली ऋषिकेश क्षेत्र में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 22-06-26 को एक अभियुक्त सोनू कुमार पुत्र संजय राम को 01 किलो 520 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश मे मु0अ0सं0 – 173/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त गांजा उसके द्वारा ऋषिकेश के मायाकुण्ड झुग्गी झोपडी में रहने वाले स्थानीय नशेडियों से सस्ते दामों मे खरीदा गया था, जिसे वो अन्य नशेडियों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त (विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* सोनू कुमार पुत्र संजय राम निवासी रमई टोल सोरमार थाना चकमेहसी जिला समस्तीपुर (बिहार) (उम्र-24 वर्ष)) का पूर्व में पजांब से मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जाना प्रकाश में आया है।
पुलिस टीम में 1-उ0नि0 बिनेश कुमार
2-का0 विनित कुमार शामिल थे।








