स्कूल से घर वापस लौटते वक्त रहा भटके दो बच्चों को दून पुलिस ने सही सलामत उनके घर पहुंचा कर परिवार के चेहरे पर दिलाई मुस्कान।

आज दिनांक : 27-08-25 को आसरा ट्रस्ट की अध्यापिका द्वारा थाना कैंट को सूचना दी कि सिटी बोर्ड स्कूल खुड़बुड़ा में पढ़ने वाले दो बच्चे, जिनकी उम्र क्रमशः 6 वर्ष और 4 वर्ष को, स्कूल बस के ड्राइवर द्वारा स्कूल के बाद समय 12:45 बजे बिंदाल पुल पर छोड़ा गया था, जो घर नहीं पहुंचे। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आस पास के थानों को बच्चो की तलाश हेतु सूचित करते हुए थाने से पुलिस टीम को बच्चों की तलाश हेतु भेजा गया, जिनके द्वारा आस पास के लोगों से पूछताछ करते हुए अथक प्रयासों से बच्चों को लस्याल चौक इंद्रानगर के पास से सकुशल बरामद किया गया, जो संभवतः खेल खेल में रास्ता भटककर वहाँ तक पहुँच गए थे। बच्चों को सकुशल चौकी पर लाकर उनकी माता के सुपुर्द किया गया। बच्चों को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने दून पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here