देहरादून 25 अगस्त। दिनांक 24/08/2026 की रात्रि कोतवाली विकासनगर पर सूचना प्राप्त हुई कि सिटी पैलेस क्षेत्र में कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर लडाई-झगडा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तो पाया कि सिटी पैलेस के सामने कुछ व्यक्तियों द्वारा एक दुकान के अन्दर जाकर दुकानदार के साथ- साथ वहाँ मौजूद अन्य व्यक्तियों के साथ मारपीट कर दुकान में रखा सामान, फर्नीचर तथा दुकान स्वामी का मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त कर दिया था। मौके पर शांति-व्यवस्था भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत मौके से 03 अभियुक्तों (1- अंश चौधरी पुत्र जसवन्त सिंह निवासी जेई क्लब झूलापुर डाकपत्थर, कोतवाली विकासनगर उम्र-18 वर्ष
2- प्रियांशु वर्मा पुत्र रविन्द्र वर्मा निवासी जमना खादर बाजार, कोतवाली विकासनगर, उम्र-19 वर्ष
3- यशवन्त थापा उर्फ अनिल पुत्र गोविन्द थापा निवासी जमना खादर बाजार, कोतवाली विकासनगर, उम्र- 18 वर्ष ) को धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम में 1- उ0नि0 चन्द्रशेखर नौटियाल
2- हो0गा0 सोनू
3- हो0गा0 जाहिद हुसैन मौजूद थे।








