सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग कर शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 07 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मसूरी–देहरादून 19 जुलाई। दिनांक 19/07/2026 को कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से कोतवाली मसूरी के 02 अलग-अलग स्थानों पर कुछ व्यक्तियों के बीच विवाद होने तथा उनके द्वारा सार्वजनिक स्थान पर लडाई-झगड़ा करते हुए हुड़दंग मचाने के सम्बंध में सूचना प्राप्त हुई।
सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर दोनों पक्ष उग्र होकर एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे थे, जिन्हें पुलिस बल द्वारा समझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों ही पक्ष और अधिक उग्र होकर एक दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों के 07 लोगों (01: कार्तिकेय पुत्र मनोज कुमार, उम्र 21 वर्ष, निवासी नजफगढ़, नई दिल्ली।
02 : चिराग पुत्र अशोक कुमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी मंडेला ग्राम, नजफगढ़, नई दिल्ली।
03 : दीपक पुत्र फूल सिंह, निवासी समसपुर खालसा, नजफगढ़, नई दिल्ली।
04 : रोहन पुत्र रामनिवास, निवासी मुंडेला, नजफगढ़, नई दिल्ली।
05 : रोहन चौधरी पुत्र अशोक चौधरी, निवासी शिवपुरी लेन, बिजनौर।
06 : अनिरुद्ध गोपाल पुत्र स्व. विपिन गोयल, निवासी डीबीआई कोल्ड स्टोरेज, कीरतपुर, जनपद बिजनौर।
07 : नहूल अग्रवाल पुत्र वीरेश अग्रवाल, निवासी नजीबाबाद, जनपद बिजनौर।) को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम पता:*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here