सार्वजनिक स्थानो पर हुड़दंग करने वाले दो को दून पुलिस से सिखाया सबक।

देहरादून 28 जून। देहरादून जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम दिनांक : 28-06-26 को कोतवाली ऋषिकेश पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नटराज चौक ऋषिकेश पर 02 व्यक्तियो का आपस में झगडा हो रहा है, सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुचा तो पाया कि किसी बात को लेकर 02 व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था, जिस कारण दोनो आपस में जोर-जोर से गाली गलौच करते हुए झगडा कर रहे थे। मौके पर पुलिस द्वारा दोनो व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया तो दोनो ही पक्ष नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर एक दूसरे को मरने मारने पर उतारू हो गये। मौके पर किसी संज्ञेय अपराध के घटित होने की सम्भावना के दृष्टिगत दोनो व्यक्तियों () को मौके से धारा 170(1), 126, 135 बीएनएसएस के अन्तर्गत हिरासत में लिया गया।

पुलिस टीम में 1-उ0न0 विवेक राठी
2-का0 गौरव मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here