12 जुलाई। पिछले कुछ दिनों से साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं का काफी हद तक एसटीएफ में बखूबी निस्तारण एवं पटाक्षेप करते हुए अपराधियों को सलाखों के पीछे भिजवाया है इन सब प्रकार की अप्रिय साइबर घटनाओं से भविष्य में आमजन का बचाव हो इस हेतु पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखण्ड की जनसामान्य से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें तथा ओटीपी, बैंक विवरण, सीवीवी एवं पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार के लोक लुभावने अवसरों/फर्जी साईट/धनराशि दोगुना करने व टिकट बुक करने वाले अनजान अवसरो के प्रलोभन में न आयें, किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें। अथवा www.cybercrime.gov.in पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं ।
साईबर थाना पुलिस टीम में 1- निरीक्षक श्री शरद चौधरी
2- हे0कानि0 हेम चन्द्र मठपाल
3- कानि0 मौ0 उस्मान मौजूद थे।








