मसूरी 11 जुलाई। दिनांक 15/06/2026 को मसूरी क्षेत्रान्तर्गत चौकी बाटाघाट के निकट स्थित कियाना होमस्टे, टिपरीधार (मसूरी-धनौल्टी रोड) में अपने पति से रुकी महिला श्रीमती पारुपुडी राधा गायत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने पर मृतका के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मृतका के पति सोमयाजुला चरण के विरुद्ध कोतवाली मसूरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 19/2026 पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, मसूरी से अभियुक्त के गैर-जमानती वारंट (NBW) प्राप्त कर अभियोग में नामजद अभियुक्त श्री सोमयाजुला चरण पुत्र श्री एम. दुर्गा प्रसाद, निवासी जी-2 टावर-13, फेज-3, द्वितीय तल, किवर्ड कुंजनगर, मधु विहार, पूर्वी दिल्ली को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर मा० न्यायालय के आदेशानुसार 14 दिवस की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार, सुद्धोवाला भेजा गया।







