शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

देहरादून 16 मई। दिनांक 18/04/2026 को वादिनी द्वारा थाना राजपुर पर लिखित तहरीर दी कि साकेत केडिया नामक व्यक्ति द्वारा उन्हें शादी का झांसा देकर कई बार उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए तथा शादी की बात करने पर अभियुक्त द्वारा उनके साथ मारपीट व गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0स0- 70/2026 धारा 60/351(2)/352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना राजपुर पर पुलिस टीम गठित की गईं। गठित टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए मोबाइल सर्विलांस व मुखबिर के माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तो पुलिस टीम को अभियुक्त के गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश मे छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल एक टीम को गौतमबुद्ध नगर रवाना किया गया, जहाँ पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त (साकेत केडिया पुत्र सुनील कुमार निवासी मेपल टावर जेबीएस प्लाजा सेक्टर 1 थाना बिसरख, गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष, मूल निवासी- ग्राम चकिया, थाना चकिया, जनपद मोतीहार, बिहार) को गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम में 1- म0उ0नि0 ज्योति पवार
2- कां0 मुकेश
3- हे0कां0 किरण (एसओजी) शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here