विकास नगर–देहरादून 2 सितंबर। दिनांक: 01/9/2026 को वादी श्री निखिल राघव निवासी वार्ड नं0 05 आसनबाग हरबर्टपुर कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून ने अज्ञात चोरों द्वारा सरस्वती डिजिटल सर्विसेज हरबर्टपुर के पास से उनकी स्प्लेंडर प्लस मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-16-डी -7288 को चोरी किये जाने के सम्बन्ध में ई-एफआईआर दर्ज करायी गई। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक: 01/9/2026 को कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0 : 265/2026 धारा: 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 02/09/2026 को रामपुर मण्डी छतरी से ढालीपुर कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग से चैकिंग के दौरान अभियुक्त इसरान पुत्र ताहिर को उपरोक्त चोरी की गई मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त (इसरान पुत्र ताहिर निवासी ग्राम दबेडा कलां थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 30 वर्ष ,आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0: 119/2025 धारा: 303/317 (2) बीएनएस थाना यमुना नगर सदर हरियाणा ) द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त चोरी की गई मोटर साइकिल के पार्टस निकालकर उन्हें बेचने की फिराक में था, इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जा चुका है।
पुलिस टीम में 01-उ0नि0 वैभव गुप्ता चौकी प्रभारी कुल्हाल कोतवाली विकासनगर
02-हे0कानि0 राजेन्द्र बर्थवाल
03-का0 नवीन कोहली
04-का0 नरेश पन्त
05-का0 शिवा घिल्डियाल
06-का0 नितिन
07-पी0आर0डी0 ऋतिक चौहान मौजूद थे।









