वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

देहरादून 29 जून। दिनांक 27-06-26 को वादी श्री सिकंदर पुत्र पिंकू निवासी सपेरा बस्ती ननूर खेड़ा रायपुर द्वारा थाना रायपुर पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि रात्रि मे उनके घर के बाहर आगन में खडी उनकी रायल इन्फील्ड मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-बीपी-8175 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर मु0अ0स0-254/2026 धारा-303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा कोतवाली क्लेमंेटाउन पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों के क्रम में गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आस पास आने-जाने वाले लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तथा संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में चोरी के अभियोगों में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 29-06-2026 को मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान रिंग रोड रायपुर के पास से 02 अभियुक्तों 01: मोहम्मद मकसूद पुत्र सुलेमान व 02: मोहम्मद अवतार पुत्र मोहम्मद जफरुल को उक्त घटना में चोरी की गई मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-बीपी-8175 के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों (1–अभियुक्त मो0 मकसूद पुत्र मो0 सुलेमान निवासी वार्ड 3 कुजरी थाना पलासी जनपद अररिया बिहार उम्र 25 वर्ष, हाल निवास – ईश्वर बिहार थाना रायपुर
(2) अभियुक्त मोहम्मद अवतार पुत्र मोहम्मद जफरुल निवासी वार्ड नंबर 1 पंचायत गुजरी प्लासी जिला अररिया बिहार उम्र 26 वर्ष, हाल निवास – ईश्वर विहार थाना रायपुर) द्वारा बताया गया कि वो दोनो नशे के आदी हैं तथा अपने नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी की गई मोटर साइकिल को बेचने की फिराक में थे, इससे पूर्व ही दून पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस टीम में (1) अ0उ0नि0 सुनील रावत
(2) हे0का0 प्रेम पवांर
(3) का0 मुकेश कंडारी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here