वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

देहरादून 30 मई। दिनांक- 25/05/2026 को वादी श्री बिशन पुत्र थेपडू निवासी पुनिंग पटवारी चौकी कान्डोई भरम, त्यूणी, देहरादून हाल निवासी निकट लिकर शॉप नागाघेर, रानीपोखरी द्वारा थाना रानीपोखरी पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक: 23/24-05-26 को अज्ञात चोर द्वारा नागाघेर रानीपोखरी के पास से उनकी मोटर साईकिल संख्या: यू0के0-16-जी-5246 (रंग काला) को चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रानीपोखरी पर तत्काल मु0अ0स0 – 34/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

वाहन चोरी की घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना रानीपोखरी पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार व मुखबिर की सूचना पर दिनांक 29-05-26 को चैकिंग के दौरान एयरपोर्ट तिराहे जाखन नदी पुल के पास रानीपोखरी से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त राहुल शर्मा पुत्र विष्णु शर्मा को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी की गई मोटर साईकिल संख्या: यू0के0-16-जी-5246 (रंग काला) को बरामद किया गया।

अभियुक्त (1- राहुल शर्मा पुत्र विष्णु शर्मा निवासी डान्डी बड़कोट, थाना रानीपोखरी, देहरादून, उम्र- 24 वर्ष) से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे कि आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

पुलिस टीम में 1- अ0उ0नि0 विजेन्द्र सिंह
2- हे0का0 समीर बिष्ट
3- का0 अरविन्द लिंगवाल मोजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here