वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा।

डोईवाला–देहरादून 28 दिसंबर। दिनांक 26 दिसम्बर 2025 को वादी श्री कपिल कुमार, निवासी: साईं मंदिर, नकरौन्दा, डोईवाला द्वारा कोतवाली डोईवाला में प्रार्थना पत्र दिया कि लच्छीवाला स्थित मणि माई मंदिर के पास से उनकी मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर, संख्या- UP20-BN-6878) किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली डोईवाला में मु0अ0स0-335/2025 धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत *एसएसपी देहरादून* द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आसपास के CCTV कैमरों की फुटेजों को चैक करते हुए घटना के संबंध में सुरागरसी/पतारसी कर जानकारियां एकत्रित की गई एवं मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों से मुखबिर की सूचना पर दिनांक 28.12.2025 को लच्छीवाला डोईवाला रोड पर सघन चेकिंग के दौरान घटना में चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त कुलदीप शर्मा पुत्र आनंद शर्मा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मणि माई मंदिर के पास से एक अन्य मोटरसाइकिल भी चोरी किया जाना बताया गया तथा अभियुक्त (कुलदीप शर्मा पुत्र आनंद शर्मा
निवासी मुन्नीदेवी कॉलोनी, स्यौहरा रोड, धामपुर, जिला बिजनौर (उ.प्र.) हाल पता: रानीपुर मोड़, जिला हरिद्वार) की निशानदेही पर चोरी की गई दूसरी मोटरसाइकिल HF DELUX (संख्या- UP20BA-2283) को
लच्छीवाला के जंगल से बरामद किया गया ।

पुलिस टीम में 1. उ0नि0 रघुवीर कपरवाण, चौकी प्रभारी, हर्रावाला
2. हे0क0 देवेन्द्र नेगी
3. का0 कुलदीप कुमार
4. का0 सचिन सैनी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here