वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा।

सेलाकुई–देहरादून 19 अगस्त। वादी श्री फेरान पुत्र याकूब निवासी टोपी मोहल्ला सहसपुर ने थाना सेलाकुई पर अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस संख्या: यू0के0-07-डीएच-5989 के चोरी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0- 102/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी तथा दिनाँक 19-08-2025 को चैकिंग के दौरान राजा रोड मजार के पास से 01 संदिग्ध स्प्लेंडर मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार द्वारा बाइक को न रोकते हुए उसे मोडकर विपरीत दिशा में भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेर-घोट कर पकड लिया गया। अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम रोहन राणा बताते हुए उसके पास से बरामद मोटरसाइकिल को सेलाकुई क्षेत्र से चोरी करना बताया गया, जिस पर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, अभियुक्त (रोहन राणा पुत्र कर्ण बहादुर निवासी सब्जी मंडी निरंजनपुर, थाना पटेल नगर, उम्र – 21 वर्ष) उक्त चोरी की मोटर साइकिल को बेचने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस टीम मैं मुख्य रूप से 1- उ0नि0 पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई
2- अ0उ0नि0 उमेद असवाल
3- कां0 सोहन सिंह
4- कां0 सुधीर
5- कां0 बृजेश
6- का0 उपेंद्र भंडारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here