वर्तमान पर्यावरण चुनौतियों के युग में जैव विविधता जीवन के अस्तित्व की कुंजी है ।

काशीपुर 19 मई। वर्तमान पर्यावरण चुनौतियों के युग में जैव विविधता जीवन के अस्तित्व की कुंजी है। यह प्रकृति के साथ हमारे रिश्ते को नए सिरे से परिभाषित करने पर बल देता है इसी थीम को आत्म सात करते हुए बाजपुर रोड स्थित रामपूरम एक्सटेंशन कॉलोनी के बच्चों द्वारा पक्षियों के पीने के लिए जल पात्र का वितरण किया गया तथा कॉलोनी वासियों से अनुरोध किया गया कि आप इसमें हमेशा जल भर कर रखें जिससे पक्षी पानी पी सके और उन्हें इतनी भयानक गर्मी में भी पानी की कमी महसूस ना हो। अक्सर हम देखते हैं कि पशु पक्षी इस भयंकर गर्मी में पानी पीने के लिए तड़पते रहते हैं ।यह हमारा छोटा सा प्रयास उनके लिए जल उपलब्धता को सुनिश्चित कर सकता है। आप देख सकते हैं कि इतनी गर्मी में हमारे आसपास के सभी जल श्रोत सूखे हुए हैं ।अतः इन पशु पक्षियों को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है ।अतः यह हम सब का प्रयास होना चाहिए कि उनके लिए हम पानी की व्यवस्था करें ।अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो यह पक्षी विलुप्त होने के कगार में पहुंच सकते हैं। और हमारी भावी पीढ़ियां इन्हें देखने से वंचित हो सकती है। बच्चों ने सुंदर नारे भी लगाए। “एक प्याला पानी, एक प्याला दाना , चिड़ियों का लगा रहेगा आपके घर आना जाना।”चिड़ियों के साथी हम बच्चे करेंगे उनकी देखभाल।”इस कार्यक्रम में गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री निलेश कुमार, भाविका ,अद्विका, सहित अन्य बच्चे मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here