लगभग 02 लाख रू0 मूल्य की 5.98 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

सहसपुर–देहरादून 16 मार्च।मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड”के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 16-03-2026 को चैकिंग के दौरान टिमली धर्मवाला क्षेत्र से एक अभियुक्त को 5.98 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सहसपुर पर धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी जेल जाना प्रकाश में आया है।

पुलिस टीम में 1- उ0नि0 विवेक कुमार राठी
2- का0 अजीत सिंह,
3- का0 प्रवीण कुमार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here