लगभग ढाई लाख रुपए की स्मैक के साथ दून पुलिस ने एक नशा तस्कर किया गिरफ्तार।

देहरादून 9 जुलाई। पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली प्रेम नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक – 8/07/26 को एक नशा तस्कर विनीत को 8.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली प्रेमनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त (विनीत सिंह पुत्र स्व० हरीश चंद्र निवासी ग्राम ककराला नियर मंदिर कस्बा जलालाबाद, जिला शहजानपुर, उ0प्र0, उम्र- 26 वर्ष) द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से शाहजहांपुर उ०प्र० का रहने वाला है तथा पैसों की जरूरत के चलते उक्त स्मैक को वह शाहजहांपुर के एक युवक से खरीद कर लाया था, जिसका नाम पता वह नही जानता है। बरामद स्मैक को वह देहरादून में पढ़ने वाले छात्रो को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर महंगे दामों पर बेचने के लिए आया था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस टीम में 1- उ०नि० जैनेन्द्र सिंह
2- कां० श्रीकांत मलिक
3- कां० राजेश चौहान
4- कां० दिनेश लाल मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here