देहरादून 17 जुलाई। दिनांक 14/07/26 को श्री मनीष गुप्ता निवासी हैवेल्स गैलेक्सी गुरुद्वारा सहस्त्रधारा रोड देहरादून द्वारा थाना रायपुर पर आकर एक लिखित तहरीर दी कि उनके शोरूम से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शोरूम से एक लैपटॉप, बिजली का सामान व पानी की मोटर चोरी कर लिये हैं। तहरीर के आधार पर पर थाना रायपुर पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना रायपुर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल तथा उसके आस पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए पूर्व में चोरी की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप
दिनांक 16-07-2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक खाली प्लॉट के पास से घटना में शामिल 02 अभियुक्तों (1- संतोष पुत्र गणेश साहनी निवासी ग्राम गोरा भराटी पोस्ट सिमरी कंसी जिला दरभंगा बिहार उम्र – 19 वर्ष।
2- सरजीत पुत्र डोमू साहनी निवासी ग्राम केतका बरीआल थाना मम्बी जिला दरभंगा बिहार उम्र 23 वर्ष।) को उक्त घटना में चोरी किये गये माल के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम में 1- अ0उ0नि0 अष्टभोज बलूनी
2- हे0का0 दीप प्रकाश
3- हे0का0 प्रेम पवार
4- म0का0 स्वाति मौजूद थे।






