देहरादून 14 अगस्त। पटेलनगर पुलिस द्वारा दिनांक 13/08/2026 की शाम को चेकिंग के दौरान न्यू पटेल नगर में गोस्वामी चौक के पास से एक महिला नशा तस्कर को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता (रेनू साहनी पत्नी गणेश साहनी निवासी निकट हाल किरायेदार आजम अंसारी गोस्वामी चौक, न्यू पटेल नगर, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष) के विरुद्व कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 527/2026, धारा- 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम में 1- उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर, चौकी प्रभारी बाजार, कोतवाली पटेलनगर
2- हे0का0 सुशील कुमार
3- का0 प्रवीण कुमार
4- का0 राहुल कुमार
4- म0का0 लविता मौजूद थे।








