मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 03 नशा तस्करों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार।

देहरादून 14 जुलाई। दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का निम्नवत हैः-

*1- कोतवाली विकासनगर*

*13.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार*

दिनांक 13-07-2026 को कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान चाय बागान रोड उदियाबाग विकासनगर में ऑल्टो कार संख्या-यू0के0-07- बीटी-3409 में सवार व्यक्ति दिलशाद उर्फ शानू को 7.69 ग्राम अवैध स्मैक तथा त्यागी फार्म हाउस के पास विकासनगर से अभियुक्त जावेद को 5.96 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तो के विरूद्व कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये। गिरफ्तार दोनो अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुके है।

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

01- दिलशाद उर्फ शानू पुत्र मो0 हनीफ, निवासी रामपुर कला थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र-36 वर्ष
02- जावेद पुत्र श्री स्व0 श्री नवाब, निवासी शंकरपुर रामपुर थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 29 वर्ष

*बरामदगी विवरण :-*

1- 07.69 ग्राम अवैध स्मैक (दिलशाद से)
2- 5.96 ग्राम अवैध स्मैक (जावेद से)
3- ऑल्टो कार संख्या-यू0के0-07-बीटी-3409

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त दिलशाद उर्फ शानू*-

1- मु0अ0सं0- 138/2026 धारा -8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली विकासनगर
2- मु0अ0सं0- 203/2026 धारा- 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली विकासनगर

*2- कोतवाली डोईवाला*

*6.41 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार*

कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा दिनांक 13.07.2026 को तेलीवाला रोड, डोईवाला पर आकस्मिक संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चैकिंग के दौरान अभियुक्त फरीद पुत्र नसीबुद्दीन को 6.41 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-208/2026 धारा 8/21, एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त (फरीद पुत्र नसीबुद्दीन निवासी नियामवाला, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र -24 वर्ष, आपराधिक इतिहास 01-मु0अ0सं0-302/24 धारा – 305(।)/331(4)/317(2) बीएनएस
02-मु0अ0सं0-208/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट) पूर्व मे भी चोरी की घटना में जेल जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here