मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

देहरादून 13 अक्टूबर। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशो के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार नशा तस्करो को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12.10.2026 को चैकिंग के दौरान घमण्डपुर रोड जौलीग्रांट, डोईवाला के पास अभियुक्त (अंकितनाथ पुत्र बिट्टूनाथ निवासी सपेरा बस्ती भानियावाला, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र 30 वर्ष) को 11.03 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-308/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पुलिस टीम में 1- उ0नि0 चिन्तामणि मैठानी, चौकी प्रभारी जॉलीग्रांट
2- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
3- हे0का0 शहबान अली
4- का0 रविन्द्र टम्टा
5- का0 सचिन राणा मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here