मंदिर तथा दुकान में चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले 02 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

देहरादून 6 जुलाई। 1- दिनांक 30/05/2026 को श्री देवेंद्र दास निवासी दरबार साहिब देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर आकर लिखित तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा राजपुर स्थित अंबिका देवी मंदिर से छत्र ,घंटी आदि सामान चुरा लिया है। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर धारा 305 ए BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

2-दिनांक 23/06/2026 को वादी श्री पुनीत कुमार निवासी राजपुर चौक द्वारा थाना राजपुर पर आकर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरो द्वारा उनकी व उनके पड़ोसी की परचून की दुकान का ताला तोड़कर कुछ सामान व नगद धनराशि चुरा ली है। प्राप्त तहरीर पर तत्काल थाना राजपुर पर धारा 305 ए BNS बनाम अज्ञात के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*अनावरण हेतु की गई कार्यवाही :-*

थाना क्षेत्र में लगातार हुई की घटनाओं की गम्भीरता के दृष्टिगत व उनके अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर उनके आस-पास तथा आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के समबन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 05/07/2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटनाओं में शामिल 02 अभियुक्तों को शहनशाही रिजॉर्ट ओल्ड मसूरी रोड के पास से घटना में चोरी किये गए सामान व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों (1- रोहित शास्त्री पुत्र योगेंद्र शास्त्री निवासी बापू नगर, जाखन, देहरादून, उम्र- 28 वर्ष

2- अर्जुन पुत्र गोपाल निवासी दून विहार लेन नंबर- 03, जाखन, देहरादून, उम्र- 27 वर्ष) से पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि दोनो अभियुक्त नशे के आदि है तथा उनके द्वारा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उक्त चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। दोनों अभियुक्त देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर घूमकर विशेषकर रात्रि के समय बन्द मकानों/दुकानों की रैकी कर मौका देखकर चोरी की घटनाओ को अंजाम देते है तथा चुराए हुए सामान को कुछ समय के पश्चात मौका देखकर बेच देते हैं। बेचे गए सामान से जो पैसा मिलता है, उसे अपने नशे के शौक को पूरा करते हैं।

पुलिस टीम में 1- उ0नि0 अनित कुमार
2- का० अमित
3- का० मोहित मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here