भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो के साथ पश्चिमी उ०प्र० के 02 नशा तस्कर आये दून पुलिस की गिरफ्त में

नेहरू कॉलोनी–देहरादून 17 अगस्त। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस टीमों द्वारा लगातार नशा तस्करो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना नेहरू कालोनी पर गठित टीम द्वारा दीपनगर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान रेलवे पटरी पुल के पास से मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों 01: महेश कुमार तथा 02: बंटी कुमार को 07 किलो 86 ग्राम गाँजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्व थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0सं0-330/2026, धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्तों (1- महेश कुमार पुत्र मंगूराम निवासी ग्राम आलमपुरा, थाना चंदौस, जनपद अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, उम्र- 29 वर्ष
2- बंटी सिंह पुत्र कालीचरण निवासी ग्राम आलमपुरा, थाना चंदौस, जनपद अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, उम्र- 38 वर्ष
*आपराधिक इतिहास,,,1- मु0अ0स0- 03/2024 धारा 8/20 NDPS Act, थाना रानीपोखरी, देहरादून
2- मु0अ0सं0-330/2026, धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून) से पूछताछ में उनके द्वारा बरामद गांजे को अलीगढ़ से सप्लाई कर देहरादून लाना बताया गया, जिसे वे सपेरा बस्ती व उसके आसपास के क्षेत्र में नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को बेचने की फिराक में थे। गिरफ्तार अभियुक्त महेश पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में देहरादून तथा फरीदाबाद से जेल जा चुका है, अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट व अन्य आपराधिक घटनाओं के कई अभियोग पंजीकृत हैं, जिनके संबंध में जानकारी की जा रही है।

पुलिस टीम में 1- उ0नि0 विनय मोहन द्विवेदी, चौकी प्रभारी बाईपास
2- कां0 विक्रम बंगारी
3- कां0 बृजमोहन कनवासी
4- कां0 चक्षु कुमार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here