देहरादून 27 मई। दिनांक 26/05/2026 को एक महिला द्वारा चौकी धारा पर आकर दून अस्पताल में कार्यरत एक व्यक्ति के विरुद्ध अभद्र व्यवहार किए जाने संबंधी मौखिक शिकायत की गई।
उक्त शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों को चौकी धारा पर बुलाया गया तथा मौके पर उपस्थित संबंधित स्टाफ से भी पूछताछ की गई। पूछताछ एवं वार्ता के दौरान ज्ञात हुआ कि दोनों पक्षों के मध्य हुई आपसी गलतफहमी के कारण उक्त विवाद उत्पन्न हुआ था।
सभी बातें स्पष्ट होने पर उक्त महिला द्वारा भी गलतफहमी के कारण उक्त घटना का होना स्वीकार करते हुए किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही न किए जाने के संबंध में लिखित पत्र धारा चौकी पर दिया गया।







