30 अगस्त। नेपाल में घटित भीषण आपदा के उपरांत राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए गए थे। अब तक कुल 6 फोन कॉल राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को प्राप्त हुए हैं। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि उपरोक्त सूचनाओं को MHA के साथ साझा किया गया है। Seoc के माध्यम से MHA के साथ लगातार संपर्क बनाया गया है।








