देहरादून द फोकस आई अनंत्य 29 अगस्त आज 29 अगस्त को सुबह जनपद नियंत्रण कक्ष, देहरादून द्वारा सूचित कराया गया है ,कि काट बंगला राजपुर रोड के पास दो महिला व एक बच्चा मकान में दबे होने की सूचना है।घटना की सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी के साथ रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को घटनास्थल पर दो महिलाओं व एक बच्चे का शव मिल गया है। टीम द्वारा मलबे से शव निकाले जा रहे है।आगे और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।







