देहरादून 16 अगस्त। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, मोती बाजार, देहरादून द्वारा दिनांक 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस एवं तीज महोत्सव का भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंदिर की मातृशक्ति सहित 100 से अधिक महिलाओं ने इस दोहरे उत्सव पर आपन प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेते हुए म्यूजिकल पिलो गेम का भी आनंद लिया और श्रीमती चंचल इस प्रतियोगिता में विजेता रही जिन्हें सम्मानपूर्वक एक गिफ्ट दिया गया ।
स्वतंत्रता दिवस एवं तीज महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में उत्सव और उमंग का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने बहुत ही खुशी के साथ स्वतंत्रता दिवस एवं पारंपरिक रूप से तीज पर्व की खुशियां साझा कीं तथा कार्यक्रम को यादगार बनाया।
इस अवसर पर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर समिति द्वारा मंदिर की उन 20 मातृशक्तियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जो मंदिर में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सदैव बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं क्योंकि इस बार दोनों त्यौहार एक ही दिन आए अर्थात स्वतंत्रता दिवस एवं तीज भैया दिवस बहुत ही खास रहा, और अपनी सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। सम्मान स्वरूप सभी मातृशक्तियों को मंदिर का पटका एवं तुलसी का पौधा भेंट किया गया। इसके अतिरिक्त मंदिर समिति ने एक मुख्य सेवादार विशाल भटनागर को भी पटका और तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया l
मंदिर सेवादल के अध्यक्ष श्री दिनेश गुप्ता जी ने कहा कि मातृशक्ति मंदिर की प्रत्येक गतिविधि की महत्वपूर्ण आधारशिला है। उनका उत्साह, सहयोग और सक्रिय सहभागिता मंदिर के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तीज महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को एक साथ जोड़ना, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को बढ़ावा देना तथा आपसी प्रेम और सौहार्द की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम के अंत में मंदिर के मीडिया प्रभारी श्री राजेश भटनागर ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मंदिर के आयोजनों में सहभागिता करने का आह्वान किया।
इस दोहरे अवसर पर वहां मिठाइयों का भी विपणन किया गया।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली महिलाएं सीमा गुप्ता, अर्चना गुप्ता, राजश्री, सुदेशबाला, कंचन रस्तोगी , ज्योति, सुनीता सक्सेना, शीला कोठारी, माया जैन, सुषमा, हेमंती गोदियाल, आशा, भूमि शर्मा, मेघा गर्ग सविता वर्मा आदि थी









