देश की राजधानी दिल्ली में गंदगी का अम्बार.. स्थानिय जनता की शिकायत के बाद भी संबंधित अधिकारियों के कानों में नही रेंग रही जू ।

नई दिल्ली 23 नवंबर । अक्सर देश की राजधानी को स्वच्छ रखने की परंपरा देखने में आती है ; लेकिन आज हम दुनिया के एक देश जो लगभग एक बड़े पांच हिस्से की आबादी अपने आंचल में समेटे हुए हैं उसकी राजधानी के विषय में बात करेंगे ; जी हां दिमाग पर ज्यादा जोर देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी की ; समझ गए हैं कि हम किस देश के बारे में बात कर रहे हैं और उसकी राजधानी क्या है :
देश का नाम भारत और राजधानी नई दिल्ली ; इस देश की राजधानी नई दिल्ली में जहां-तहां गंदगी का देखने को प्रायः मिल ही जाता है. गंदगी सामान्यतः रहने वाली तो दूर की बात यदि किसी बरसाती नाले की ब्लॉकेज होने पर उसे स्थानीय राहगीरों एवं स्थानीय रिहाइयों को राहत देने के उद्देश्य से निरंतर रूप से सुपरवाइजर का कार्य निर्धारित होता कहीं नहीं दिखता. इसी परंपरा को आगे चलते हुए नई दिल्ली के न्यू रोहतक रोड गुरु गुरु गोविंद मार्ग पर स्थित रामस्वरूप विद्यार्थी मार्ग तिहारे पर नाले के ड्रेनेज में ब्लॉकेज एवं स्लैब गिरने की वजह से महीने भर से अधिक हो गया; स्थानी जनता के घरों के आगे प्राय:उपरोक्त वजह से कीचड़ और गंदे पानी का तालाब सा बना रहता है :

इस वजह से वहां के निवासी जाने आने में असमर्थ हो रहे हैं!इसके बावजूद भी आज नवंबर भी अपनी समाप्ति पर है .किसी भी अधिकारी के कानों में जू तक नहीं रेंग रही . समाधान न होने पर विषयक शिकायत हम तक भी पहुंची है; हमने इस विषय में स्थानीय विधायक श्री विशेष रवि से दूरभाषिय , व्हाट्सएप पर वार्ता एवं pwd विभाग में शिकायत प्रेषित की है : अब देखना है कि हमारे कहने पर संबंधित विभाग एवं विधायक क्या एक्शन लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here