विकासनगर–देहरादून 3 सितंबर। कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03/09/2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर झूलापुल डाकपत्थर क्षेत्र से 01 अभियुक्त आसिफ पुत्र इकबाल को लगभग साढे 03 लाख रू0 मूल्य की 10.28 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0: 267/2026 धारा: 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त (आसिफ पुत्र इकबाल निवासी सहसपुर जिला देहरादून उम्र 21 वर्ष,,,,आपराधिक इतिहास अभियुक्त,,
01- मु0अ0सं0: 95/2025 धारा: 304(2)/317(2)/3(5) बीएनएस थाना सेलाकुई
02- मु0अ0सं0: 101/2022 धारा: 13 जुआ अधि0 कोतवाली सहसपुर
03- मु0अ0सं0: 267/2026 धारा: 8/21 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली विकासनगर ) द्वारा बताया गया कि वह स्वंय भी नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिये वह उक्त स्मैक एक स्थानीय नशा तस्कर से सस्ते दामों में खरीद कर लाया था, जिसे वह अन्य नशेडियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था, इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस टीम में
01- उ0नि0 सतेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी डाकपत्थर कोतवाली विकासनगर
02- का0 रविन्द्र चौहान मौजूद थे।








