काशीपुर 24 जून। काशीपुर गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा आज परिक्षेत्र के ग्राम गुलड़िया एवं बांसखेड़ा, गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण किया गया । बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा किसानों से विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया किसानों को अनुदान पर कीटनाशक वितरित किए जा रहे हैं । बीरेंद्र कुमार चौधरी ने पारदर्शिता के साथ गन्ना सर्वेक्षण पूर्ण करने की दिशा निर्देश दिए । किसानों से घोषणा पत्र भरने की अपील की । ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक काशीपुर द्वारा बताया गया कि विभागीय योजनाओं का किसानों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है जिस कारण प्राथमिक सैंपल सर्वे के आधार पर गन्ना सर्वेक्षण बढ़ाने की उम्मीद है। प्रत्येक किसान को विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ हो इसके लिए विभाग प्रयासरत है। ब्लॉक प्रभारी एवं गन्ना पर्यवेक्षकों को किसानों के साथ सीधे संपर्क में रहने की दिशा निर्देश दिए गए हैं । अधिकारीयों द्वारा समय-समय पर विकास कार्यों का किया जा रहा है , जिसमें सरल तरीके से किसानों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है । निरीक्षण के समय ब्लॉक प्रभारी सुरेश सिंह, गन्ना विकास निरीक्षक काशीपुर वीरेंद्र कुमार मौर्य, परिक्षेत्र की गन्ना पर्यवेक्षक सोमपाल सिंह । एवं किसान उपस्थित रहे ।








