टिहरी/ देहरादून द फोकस आई 29 अगस्त। आज 29 अगस्त को जनपद टिहरी के सीतापुर में एक गर्भवती महिला मोनिका रावत पत्नी दिनेश रावत निवासी सीतापुर, जनपद टिहरी गढ़वाल का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई।
उक्त सूचना पर हे0का0 रविन्द्र पटवाल के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के मौके के लिए रवाना हुई।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त महिला को अत्यधिक दुर्गम मार्गो व नदी-नालों से होते हुए सुरक्षित मुख्य मार्ग तक पहुँचाया।
मुख्य मार्ग पर पहुचने के उपरांत उक्त महिला अपने परिजनों के साथ उपचार हेतु देहरादून आ गयी। परिजनों तथा महिला द्वारा इस संकट की घड़ी में एक देवदूत की तरह साथ देने के लिए SDRF का अत्यधिक आभार प्रकट किया गया।








