गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25,000/- के इनामी अभियुक्त को मुजफ्फरनगर से किया गिरफ्तार।

हरिद्वार 4 सितंबर थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार में पंजीकृत मु0अ0सं0 671/2023, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित एवं लंबे समय से फरार चल रहे ₹25,000/- के इनामी अभियुक्त को उत्तराखण्ड STF की टीम द्वारा प्रभावी पतारसी-सुरागरसी एवं तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश, निवासी 36 कुआं के पास, ग्राम जय भगवानपुर, थाना छप्पार, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र करीब 32 वर्ष, गैंगस्टर एक्ट के उक्त अभियोग में वांछित था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।

अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा NBW एवं धारा 84 BNSS के तहत कार्यवाही जारी की गई थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा ₹25,000/- का इनाम घोषित किया गया था।

STF टीम द्वारा अभियुक्त (दिनेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी- 36 कुआं के पास, ग्राम जय भगवानपुर, थाना छप्पार, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश उम्र- लगभग 32 वर्ष) की लगातार पतारसी-सुरागरसी एवं तकनीकी सर्विलांस की गई। इस दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर अभियुक्त की लोकेशन थाना छप्पार क्षेत्र, जनपद मुजफ्फरनगर में चिन्हित की गई। सूचना पर STF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त ईनामी अभियुक्त थाना छप्पार क्षेत्र, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली STF टीम में 1.निरीक्षक एन.के. भट्ट
2.उ0नि0 विद्या दत्त जोशी
3.हे0का0 सुधीर केसला
4.हे0का0 अनूप भाटी
5.हे0का0 प्रमोद कुमार
6.हे0का0 महेन्द्र नेगी
7.का0 कादर खान मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here