पटेलनगर–देहरादून 3 सितंबर। कोतवाली पटेलनगर पर वादी मौ0 दिलशाद पुत्र श्री इरशाद निवासी मुस्लिम बस्ती कारगी ग्रान्ट पटेलनगर देहरादून द्वारा उनकी स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एचएच-4492 तथा वादी श्री इंतेजार पुत्र श्री अलाउद्दीन निवासी: पित्थूवाला कैलाशपुर पटेलनगर देहरादून द्वारा उनकी स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एफएल-2908 को अज्ञात अभियुक्तों द्वारा चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध में कोतवाली पटेलनगर पर तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर क्रमश: मु0अ0सं0-519/26 व मु0अ0सं0-605/26 धारा 303(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किये गये।
घटनाओं के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 02-09-26 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हरिद्वार बाईपास रोड पर सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल मार्ग के पास से एक अभियुक्त मौहम्मद आसिफ पुत्र वशी अहमद को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से मु0अ0सं0-605/2026 में चोरी की गई स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एफएल-2908 बरामद की गयी। अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ के उपरान्त अभियुक्त की निशानदेही पर उसके द्वारा चुराई गई एक अन्य स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एचएच-4492 को सचिवालय काँलोनी से आगे झाडियो से बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-519/2026 पंजीकृत है।
पूछताछ में अभियुक्त (मौहम्मद आसिफ पुत्र वशी अहमद निवासी चांद तारा रेडा अबूबकर मस्जिद के निकट कारगी मुस्लिम बस्ता पटेलनगर देहरादून मूल पता ग्राम कलेडी कुरैशी मौहल्ला थाना नजीवाबाद जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 29 वर्ष) द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त चोरी की गई स्कूटियों को बेचने की फिराक में था, परन्तु दून पुलिस की सक्रियता तथा सघन चैकिंग के चलते वो अपने मंसूबो में कामयाब नहीं हो पाया।
पुलिस टीम 1-उ0नि0 विनोद कुमार
2-उ0नि0 विजेन्द्र सिंह कुमाई
3-का0 अनोज राणा
4-का0 शिवराज सिंह मौजूद थे।








