कलियर–हरिद्वार 1 जुलाई। थाना कलियर, जनपद हरिद्वार में एसटीएफ/एएनटीएफ टीम द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर को साथ में लेकर कई संदिग्ध स्थानो आदि पर दबिश देकर छापेमारी की कार्यवाही की गयी, इसी दौरान एहतिशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर पर छापा मारा गया तो अहतशाम उल हक पुत्र शहीद निवासी बुड्ढा हैदी थाना पथरी हरिद्वार से वाणिज्य मात्रा कोडीन व ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदए किये । एसटीएफ/ एएनटीएफ देहरादून टीम व ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा अभियुक्त से संबंधित अन्य संभावित ठिकानो पर दबिश दी गई तो अभियुक्त के कब्जे से प्रतिबंधित कोडीन सिरप व ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुई, जिन्हे अभियुक्त द्वारा मूल कीमत से कई गुना अधिक मूल्य पर बेचकर अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा था। एस टी एफ प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं नेटवर्क की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस की अपील,,,,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ “अजय सिंह ” द्वारा आज अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस.टी.एफ/ANTF उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ की ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्यवाही जारी रहेगी। एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536*
*पुलिस व ड्रग टीम में निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह बाजवा
* ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह जनपद हरिद्वार
* उपनिरीक्षक कमाल हसन
* उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी
* हेड कांस्टेबल मनमोहन
* कांस्टेबल दीपक नेगी मौजूद थे।





