कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जाना घायलों का हाल।

हल्द्वानी, 25 जून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को सुशीला तिवारी अस्पताल जाकर सिंचाई नहर में कार गिरने से हुए हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल जाना।

इस हादसे में एक नवजात समेत चार लोगों की मृत्यु हो गई थी जबकि नवजात बच्चे की माता रामा देवी पत्नी राकेश राठौर, शिशु के ताऊ
और कार चालक घायल हो गए थे। हादसे की सूचना मिलने पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंची और घायलों का हाल-चाल जाना । उन्होंने चिकित्सकों की टीम को घायलों को समुचित उपचार देने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here