कतर राज्य के हिज हाईनेस’, महामहिम शेख़ हमद बिन ख़लीफ़ा अल थानी के निधन पर उक्त हस्ती के सम्मान में 13.07.2026 (सोमवार) को पूरे भारत में एक दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा।

नई दिल्ली 12 जुलाई। कतर राज्य के हिज हाईनेस’, महामहिम शेख़ हमद बिन ख़लीफ़ा अल थानी का 12.07.2026 को निधन हो गया। दिवंगत हस्ती के सम्मान में, भारत सरकार ने फ़ैसला किया है कि 13.07.2026 (सोमवार) को पूरे भारत में एक दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा। शोक के दिन, पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा जहाँ नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here