काशीपुर 20 अगस्त। एस०सी०डी०आई० कार्यालय काशीपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की गई । एस० सी० डी० आई० काशीपुर बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि आगामी शरकालीन गन्ना बुवाई हेतु कृषकों से गन्ना बीज की मांग प्राप्त करते हुए किसने की मांग के अनुसार, गन्ना बीज उपलब्ध कराने की दिशा निर्देश दिए गये । जिसके लिए संबंधित ब्लाक के ब्लॉक प्रभारी को गन्ना बुवाई विशेष अभियान के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया । आगामी पराई सत्र में अधिकतम गन्ना आपूर्ति करने हेतु किसानों से जनसंपर्क करने की गन्ना पर्यवेक्षकों एवं गन्ना विकास निरीक्षको को निर्देश दिए गए हैं । जनपद उधम सिंह नगर एवं जनपद नैनीताल में किसानों को उनकी मांग के अनुसार आगामी शरदकालीन गन्ना बुवाई को दृष्टिगत रखते हुए खाद एवं उर्वरक कीटनाशक समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए । जनपद नैनीताल के रामनगर ब्लॉक प्रभारी को यथाशीघ्र अनुदान दिए जाने हेतु कृषकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए । जनपद उधम सिंह नगर के ब्लॉक जसपुर एवं काशीपुर में किसानों को शीघ्र कीटनाशक रसायनों के वितरण की दिशा निर्देश दिए गए । बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रभारी रामनगर वीरेंद्र कुमार मौर्य, ब्लॉक प्रभारी काशीपुर सुरेश सिंह , गन्ना पर्यवेक्षक बहादुर सिंह, योगेश चंद्र भट्ट , श्रीमती रीना नौलिया, सोमपाल सिंह , शीशपाल सिंह , शाकिर अली , धीरज कुमार , नरेंद्र सिंह सुरेश भट्ट, लेखा प्रभारी पृथ्वी पाल सिंह , उपस्थित रहे








