एसपी सिटी केंद्र तत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित/संचालित हॉस्टल एवं पीजी की हुई गहन जांच।

देहरादून 23 अगस्त। पढाई की आड में हुडदंग करने तथा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त छात्र/छात्राओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर दिनांक 22/08/2026 की देर रात्रि पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा प्रेमनगर तथा पटेलनगर क्षेत्र में स्थित हास्टल/पीजी में आकस्मिक रूप से चैकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सभी प्रतिष्ठान संचालको से उनके प्रतिष्ठान में रहने वाले छात्र/छात्राओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें अपने प्रतिष्ठान में रहने वाले छात्र/छात्राओं का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने तथा प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवीें कैमरे लगवाने की हिदायत दी गई।

साथ ही सभी प्रतिष्ठान संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में निवासरत छात्र/छात्राओं के प्रवेश की समयसीमा रात्रि 10 बजे निर्धारित करनेे, प्रतिष्ठान में आने वाले बाहरी व्यक्तियों को सत्यापन के बाद ही प्रतिष्ठान में आने की अनुमति देने तथा आने जाने वाले व्यक्तियों का सम्पूर्ण ब्यौरा अपने पास सुरक्षित रखने के निर्देश दिये गये।

साथ ही सभी प्रतिष्ठान स्वामियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि उनके प्रतिष्ठान में रहने वाले छात्र/छात्राओं के रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमते हुए पाये जाने, किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता अथवा प्रतिष्ठानों में छात्रों द्वारा नशीले पदार्थो के सेवन से सम्बन्धित किसी भी शिकायत पर सम्बन्धित छात्र के साथ-साथ प्रतिष्ठान संचालक के विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।

अभियान के दौरान हॉस्टलों में अनियमितता मिलने पर 07 हॉस्टल संचालको को नोटिस दिए गए, एक हॉस्टल संचालक का 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया। साथ ही सभी हॉस्टल संचालको को तय समय सीमा के अंदर सभी अनियमितताओं को दूर करने की हिदायत दी गई।

साथ ही चेकिंग के दौरान रात्रि में अनावश्यक रूप से घूम रहे 17 संदिग्ध युवको को हिरासत में लेकर थाने पर लाया गया, जहाँ आवश्यक पूछताछ के बाद सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here